फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now, rainwater will flow in Indri Escape instead of dirty water.

Karnal News: अब इंद्री एस्केप में गंदे पानी की जगह बहेगा बारिश का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Now, rainwater will flow in Indri Escape instead of dirty water.
करनाल। नगर निगम ने इंद्री एस्केप को पूरी तरह नए स्वरूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम क्षेत्र में आने वाले गांव मंगलपुर से छपरा खेड़ा तक करीब 6 किलोमीटर लंबी इस ड्रेन को अब गंदे पानी की निकासी की बजाय स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन में बदला जाएगा, जिसमें केवल बारिश का पानी बह सकेगा। इससे वर्षों से फैक्ट्रियों के केमिकलयुक्त गंदे पानी, बदबू और प्रदूषण की मार झेल रहे शहर के लोगों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


योजना के तहत ड्रेन को पूरी तरह पक्का किया जाएगा, दोनों ओर मजबूत पटरी बनाई जाएगी और इसके किनारों को हरित कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां हजारों की संख्या में नीम, बरगद और पीपल जैसे छाया देने वाले पेड़ लगाए जाएंगे। इसके अलावा पूरी ड्रेन के किनारे आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था होगी और सोलर पैनलों से बिजली तैयार की जाएगी। यहां लोगों के सुबह-शाम घूमने, सैर करने और बैठने के लिए भी विशेष स्थान विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


फैक्ट्रियों का गंदा पानी बन रहा था बड़ी समस्या :

इंद्री की ओर विकसित औद्योगिक इकाइयों और फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकलयुक्त गंदे पानी की निकासी के लिए वर्षों पहले यह एस्केप बनाई गई थी। समय के साथ इसमें लगातार प्रदूषित पानी छोड़ा जाने लगा, जिससे आसपास के गांवों और कॉलोनियों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ड्रेन से उठने वाली बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। गर्मियों में हालात और ज्यादा खराब हो जाते थे। लोगों का कहना है कि कई बार बदबू इतनी अधिक होती थी कि घरों के बाहर बैठना भी मुश्किल हो जाता था। इसके साथ ही गंदा पानी आगे जाकर यमुना में मिल रहा था, जिससे नदी का पानी भी लगातार प्रदूषित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को भेजा दिया है प्रस्ताव : मेयर
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। सबसे पहले एक सलाहकार एजेंसी नियुक्त की जाएगी, जो ड्रेन के डिजाइन, तकनीकी पहलुओं और लागत का विस्तृत खाका तैयार करेगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed