फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now villages will get electricity supply for 16 and a half hours.

Karnal News: गांवों में अब साढ़े 16 घंटे मिलेगी बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now villages will get electricity supply for 16 and a half hours.
मरम्मत करता बिजली निगम का कर्मचारी। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल के तहत अब गांवों में प्रतिदिन साढ़े 16 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे किसानों और आम ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, पहली बिजली सप्लाई दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक दी जाएगी। इसके बाद दूसरी सप्लाई शाम 7:00 बजे से सुबह 6:30 बजे तक लगातार जारी रहेगी। इस नए शेड्यूल के लागू होने से विशेष रूप से किसानों को सिंचाई कार्यों में सहूलियत मिलेगी, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को भी रात के समय निर्बाध बिजली का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह के अनुसार, यह बदलाव बढ़ती गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने बताया कि मांग और आपूर्ति के संतुलन को बनाए रखते हुए यह नया समय निर्धारित किया गया है, ताकि अधिकतम उपभोक्ताओं तक पर्याप्त बिजली पहुंचाई जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed