फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Offerings were made in the havan for the welfare of the world.

Karnal News: विश्व कल्याण के लिए हवन में डालीं आहुतियां

Fri, 22 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 22 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Offerings were made in the havan for the welfare of the world.
बाबा मस्त गिरी अखाड़े में आयोजित हवन में आहुतियां डालते महंत प्रह्लाद गिरी महाराज और अन्य। संवा
करनाल। श्री सिद्ध बाबा मस्तगिरी अखाड़े में 25 अप्रैल से जारी 31 दिवसीय पंचधूनी तपस्या के दौरान श्री श्री 1008 महंत प्रह्लाद गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ वीरवार शाम को हवन में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। वहीं उत्तराखंड से पहुंचे 11 ब्राह्मण वेद मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ में आहुतियां डलवा रहे हैं। आचार्य गोविंद पंत शास्त्री के अनुसार यह महारुद्र यज्ञ विश्व शांति, पर्यावरण शुद्धि और जनकल्याण के लिए आयोजित किया गया है। 11 दिन तक चलने वाले इस महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालु दो लाख 16 हजार 131 आहुतियां डालेंगे। अखाड़े में लघु रुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति 25 मई को गंगा दशहरा पर की जाएगी। इस दिन मस्तगिरी महाराज की 119वीं पुण्यतिथि पर हवन और भंडारे का आयोजन होगा।25 अप्रैल से लगातार दोपहर 12 बजे से दो बजे तक महंत प्रह्लाद गिरी पंचधूनी अग्नी तपस्या कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed