फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One accused arrested in connection with determination of foetus

Haryana: भ्रूण लिंग जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार; अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद

Sun, 26 Apr 2026 03:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2026 03:39 PM IST
सार

कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बोगस ग्राहक बनाकर जाल बिछाया। आरोपी ने गर्भवती महिला को जांच के लिए बुलाया और मोबाइल जैसी मशीन से लिंग जांच कर लड़की होने की जानकारी दी

विज्ञापन
One accused arrested in connection with determination of foetus
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल की मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी संजय के पास से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद हुई है। वह एक जांच के लिए करीब 30 हजार रुपये लेता था।
विज्ञापन


कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बोगस ग्राहक बनाकर जाल बिछाया। आरोपी ने गर्भवती महिला को जांच के लिए बुलाया और मोबाइल जैसी मशीन से लिंग जांच कर लड़की होने की जानकारी दी। इसी दौरान पहले से तैनात टीम ने इशारा मिलते ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो अन्य लोग फरार हो गए।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. शीनु चौधरी के अनुसार, आरोपी पिछले 8 महीनों से यहां रह रहा था और मूल रूप से फफड़ाना गांव का निवासी है। उसके पास से एक संदिग्ध पहचान पत्र भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में सामने आया कि मशीन ऑनलाइन मंगवाई गई थी और बिना रजिस्ट्रेशन के इस्तेमाल हो रही थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed