{"_id":"6a1206e6029c6fbca609fd41","slug":"one-lakh-property-ids-in-the-city-are-at-risk-of-burglary-karnal-news-c-18-knl1018-912559-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर की एक लाख प्रॉपर्टी आईडी पर सेंधमारी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर की एक लाख प्रॉपर्टी आईडी पर सेंधमारी का खतरा
Sun, 24 May 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 24 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम करनाल द्वारा लगाए गए स्व प्रमाणित शिविर की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। शहर की एक लाख से ज्यादा संपत्तियों की प्रॉपर्टी आईडी पर सेंधमारी का खतरा बना हुआ है। वजह ये है कि संपत्तियों की इन आईडी पर लॉक नहीं लगा है। कोई भी इन्हें पोर्टल पर आसानी से देख सकता है और इनकी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकता है। इससे बचने के लिए नगर निगम ने इन संपत्तियों की आईडी को उनके मालिकों से स्वयं सत्यापित कराने का अभियान चलाया हुआ है। निगम में 1,72,441 प्रॉपर्टी आईडी हैं लेकिन अब तक केवल 72000 ही स्व प्रमाणित हो पाई हैं।
स्वयं सत्यापन से प्रॉपर्टी आईडी पर डिजिटल लॉक लग जाएगा। जो सिर्फ आपके मोबाइल नंबर के ओटीपी से ही खुल सकेगा। इसके बाद न तो आपकी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक होगी और न ही कोई इससे छेड़छाड़ कर पाएगा। स्व प्रमाणन के लिए निगम की ओर से विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें शहरवासी अपने दस्तावेज और प्रॉपर्टी आईडी देकर अपनी संपत्ति की गलत जानकारी को ठीक करवा सकते हैं। जिनकी जानकारी सही है वे इसे सत्यापित करवा लॉक करवा सकते हैं। ये शिविर सोमवार व मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाए जाएंगे। इसके लिए शहर के लोगों को अपनी संपत्ति कर आईडी और आधार कार्ड साथ लाना होगा।
सोमवार को वार्ड नंबर तीन के राजीव पुरम में रविदास मंदिर गली नंबर तीन और वार्ड नंबर 13 के सदर बाजार स्थित चित्र गुप्त मंदिर में शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार मंगलवार को वार्ड नंबर 4 की गली नंबर 18 स्थित खेड़े वाली धर्मशाला, कर्ण विहार और वार्ड नंबर 14 की श्री कृष्ण गोशाला, जनकपुरी में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
संपत्ति कर में भी मिलेगी छूट
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,72,441 प्रॉपर्टी आईडी हैं, इनमें से करीब 72000 प्रॉपर्टी आईडी को स्व प्रमाणित किया जा चुका है। शेष प्रॉपर्टी आईडी को जल्द से जल्द स्व प्रमाणित करवाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से लगाए जा रहे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी प्रॉपर्टी आईडी को समय रहते स्व प्रमाणित करवाकर हरियाणा सरकार की ओर से जारी संपत्ति कर में ब्याज माफी की छूट का लाभ उठाएं।