{"_id":"6a299feb5503e5b9fc033faf","slug":"only-5-days-left-to-apply-for-admission-to-iti-karnal-news-c-245-1-kht1014-150673-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन के लिए अब 5 दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन के लिए अब 5 दिन शेष
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। जिले की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं यानि आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन के लिए अब सिर्फ 5 दिन शेष है। अब तक अकेले कैथल राजकीय आईटीआई में ही 1700 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक है।
काॅलेज में आवेदन संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए इस बार कई ट्रेडों में मेरिट ऊंची जाने की संभावना जताई जा रही है। जिले में 9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई संचालित हैं। इन संस्थानों में करीब 5000 सीटों पर दाखिला होना है। विशेषज्ञों के अनुसार रोजगारपरक शिक्षा, तकनीकी कौशल की बढ़ती मांग और सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के चलते युवाओं का रुझान आईटीआई की ओर बढ़ा है।
नहीं कर पा रहे आवेदन तो हेल्प डेस्क से लें मदद
दाखिला प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां विद्यार्थियों को आवेदन से लेकर दस्तावेजों की जांच तक हर स्तर पर सहायता प्रदान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन संख्या में आने वाले दिनों में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लोकप्रिय ट्रेडों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धा
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कोपा, वेल्डर और मोटर मैकेनिक ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में इन ट्रेडों में सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन आने पर मेरिट बढ़ सकती है।
जिले की आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। अब तक 1700 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है और आगामी दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
- सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, कैथल।