{"_id":"6a12088d2d92aa7b4b08f409","slug":"only-seven-days-left-for-online-application-schedule-changed-karnal-news-c-18-knl1018-912898-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑनलाइन आवेदन में मात्र सात दिन शेष, बदला शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑनलाइन आवेदन में मात्र सात दिन शेष, बदला शेड्यूल
Sun, 24 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 24 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। काॅलेजों में स्नातक में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के केवल सात दिन बचे हैं। इधर विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया शेड्यूल को फिर से जारी किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई है। 26 जून से 3 जुलाई तक अब बिना लेट फीस के भी दाखिला ले सकेंगे। तीन से 10 जुलाई तक लेट फीस के साथ दाखिला होगा।
सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। उच्चतर विभाग की ओर से शेड्यूल में बदलाव किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों की ओर से दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद मेरिट सूची जारी कर विद्यार्थियों को फीस जमा करवानी होगी।
घरौंडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र नागिया ने बताया कि पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 11 जून को जारी की जाएगी। पहली काउंसिलिंग के तहत चयनित विद्यार्थियों को 12 से 15 जून तक फीस जमा करवाने का मौका मिलेगा। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 17 जून को जारी होगी और दूसरी काउंसिलिंग के लिए फीस जमा करने की तिथि 18 से 22 जून तय की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि सीटें खाली रहती हैं तो 24 जून से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा, ताकि विद्यार्थी आवेदन में संशोधन या नया पंजीकरण कर सकें। 26 जून से 2 जुलाई तक बिना लेट फीस और 3 जुलाई से 10 जुलाई तक लेट फीस के साथ दाखिल किए जाएंगे।
-इन तारीखों को ध्यान रखें
ऑनलाइन पंजीकरण 31 मई तक
आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 जून
दस्तावेज सत्यापन 9 से 6 जून
पहली मेरिट सूची 11 जून
पहली फीस जमा तिथि 12 से 15 जून
दूसरी मेरिट सूची 17 जून
दूसरी फीस जमा तिथि 18 से 22 जून
फिजिकल काउंसिलिंग 24 जून से शुरू
--
नए कोर्स ऑनलाइन किए अपलोड
पंडित चिरंजीलाल शर्मा काॅलेज की एडमिशन नोडल अधिकारी रितू जागलान ने बताया कि दो दिन पहले ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से अप्रूवल मिलने पर तीन नए कोर्स को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। नए कोर्स बीएससी जूलॉजी में दो दिनों में चार आवेदन, बीएससी विद मेजर गणित में नाै और बीएससी विद बॉटनी में सात आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा राजकीय कन्या महाविद्यालय में एक नया कोर्स, राजकीय काॅलेज घराैंडा, राजकीय काॅलेज पाढ़ा और राजकीय काॅलेज बसताड़ा में एक-एक नया कोर्स शुरू हुआ है।