{"_id":"6a11e0621338be6be3018343","slug":"paddy-scam-worth-crores-of-rupees-in-karnal-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.60 करोड़ का धान घोटाला: सहायक निरीक्षक रामफल गिरफ्तार, रविवार को कोर्ट में होगी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12.60 करोड़ का धान घोटाला: सहायक निरीक्षक रामफल गिरफ्तार, रविवार को कोर्ट में होगी पेशी
Sat, 23 May 2026 10:44 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 23 May 2026 10:44 PM IST
सार
तरावड़ी थाना पुलिस के जांच अधिकारी हरविश ने बताया कि पुलिस ने सहायक निरीक्षक रामफल को गिरफ्तार किया है। रविवार को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
करोड़ों का धान घोटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरावड़ी के बाला जी राइस मिल में 10 हजार क्विंटल धान घोटाले में शामिल खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक निरीक्षक रामफल को तरावड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं रामफल विश्वकर्मा राइस मिल में हुए 26 हजार क्विंटल धान घोटाले में भी शामिल है। उस मामले में फिलहाल पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। आरोपी ने मिल संचालकों से मिलीभगत करके घोटाले को अंजाम दिया है।
तरावड़ी थाना पुलिस के जांच अधिकारी हरविश ने बताया कि पुलिस ने सहायक निरीक्षक रामफल को गिरफ्तार किया है। रविवार को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। उससे बालाजी राइस मिल में हुए घोटाले बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं इससे पहले रामफल का नाम बीआरसी ऑवरसीज को गलत तरीके से धान रखने की अनुमति देने में सामने आया था। उस मामले में भी तरावड़ी थाना में उसके व तरावड़ी मार्केट कमेटी के सचिव संजीव सचदेवा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
वहीं बीआरसी मामले में हुई विभागीय जांच में खाद्य आपूर्ति विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह ने 15 मई 2026 को रामफल को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। अब आरोपी रामफल का नाम बालाजी राइस मिल में हुए 10 हजार क्विंटल धान घोटाले और विश्वकर्मा राइस मिल में हुए 26 हजार क्विंटल धान घोटाले में शामिल है। अब आरोपी से इन मामलों में पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद घोटाले में अन्य लोगों के नाम आ सकते हैं।
विज्ञापन
विदित हो कि डीएफएससी मुकेश कुमार की शिकायत पर तरावड़ी थाना पुलिस ने बालाजी राइस मिल के संचालकों मोहित, सुरेंद्र और उनके पार्टनर अरूण और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक देवेंद्र और सहायक निरीक्षक रामफल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। वहीं, दूसरे मामले में विश्वकर्मा राइस मिल में 26 हजार क्विंटल धान कम पाए जाने पर मिल के मालिक महेंद्र जांगड़ा, डीएफएससी निरीक्षक देवेंद्र और सहायक निरीक्षक रामफल के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई थी।