फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patients being treated without degrees, CM Flying Squad raids

Karnal News: बिना डिग्री के किया जा रहा मरीजों का इलाज, सीएम फ्लाईंग ने मारा छापा

Sat, 16 May 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 16 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Patients being treated without degrees, CM Flying Squad raids
मेडिकल स्टोर पर जांच करती सीएम फ्लाईंग और पुलिस टीम। टीम
पानीपत। काबड़ी रोड न्यू सपना मेडिकल स्टोर के संचालक विक्रम की ओर से मेडिकल स्टोर की आड़ में बिना डिग्री के चलाए जा रहे क्लीनिक पर शुक्रवार को सीएम फ्लाईंग करनाल रेंज की टीम ने छापा मारा। यहां स्टोर के पीछे बने केबिन में मरीजों का अवैध तरीके से इलाज किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त मेडिकल स्टोर के सामने बिना टैक्नीशियन व चिकित्सक के टेस्ट लैब चलाई जा रही है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाईंग करनाल रेंज की टीम ने जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों व ड्रग कंट्रोलर अधिकारी टीम के साथ इस मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इसमें दो मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इलाज करने वाले विक्रम ने अपने स्टोर का लाईसेंस पेश किया। टीम ने स्टोर व ऊपर बने रिहायशी मकान का निरीक्षण करने पर ट्रामडोल टैबलेट, अल्पारिज़ोलम 0-5 ग्राम मिली। इसके अतिरिक्त स्टोर के पीछे बने केबिन में रखे डस्टबीन में इस्तेमाल किए गए इन्जैक्शन, सिरिंज, दवाइयां, यूज़रवाइल्स, ब्लड प्रेशर उपकरण व स्टेथोस्कोप मिली।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर के सामने बनी तीन लैब नीरजा लैब, मोहन लैब, डॉ खन्ना पाठक के रिपोर्टिंग फोरमेट कुछ खाली व कुछ भरे हुए मिले। उपरोक्त नशीली दवाइयों को डीसीओ की ओर से नियमानुसार सैम्पलिंग करते हुए कब्जे में लेकर कार्रवाई अमल में लाई गई। स्टोर संचालक विक्रम की ओर से बिना डिग्री के मरीजों की जान को खतरे में डाल कर उनका इलाज करने का अपराध किया है। जिस संबंध में नेशनल मेडिकल कमिशन एक्ट व बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत नियमानुसार थाना पुराना औद्योगिक पानीपत पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर जांच करती सीएम फ्लाईंग और पुलिस टीम। टीम

मेडिकल स्टोर पर जांच करती सीएम फ्लाईंग और पुलिस टीम। टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed