सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pavement tiles built at a cost of crores of rupees have crumbled, leaving people injured.

Karnal News: करोड़ों रुपये से बने फुटपाथ की टाइलें उखड़ीं, गिरकर घायल हो रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pavement tiles built at a cost of crores of rupees have crumbled, leaving people injured.
सेक्टर 12 में टूटा हुआ फुटपाथ संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। शहर में सड़कों का जाल तो तेजी से फैल रहा है लेकिन इनके साथ बने फुटपाथों की हालत खराब होती जा रही है। करीब 700 किलोमीटर लंबी सड़कों वाले शहर में करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में ही फुटपाथ हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बने इन फुटपाथ पर अधिकांश जगहें टाइलें उखड़ चुकी हैं। इनको तोड़कर बीच में से रास्ते बना दिए गए हैं। कई जगह गड़ढे हो चुके हैं। गिरकर लोग घायल हो रहे हैं।

शहर की सबसे मुख्य सड़कों में से एक निर्मल कुटिया से लेकर सेक्टर 12-13 तक का फुटपाथ करीब 1200 मीटर में 18 से ज्यादा जगह टूटा पड़ा है। टाइलें गायब हो चुकी हैं। निर्मल कुटिया के सामने और जीटी रोड के बिल्कुल पास तो फुटपाथ बचा ही नहीं है। सेक्टर-13 वाली साइड फुटपाथ पर गाड़ियां चढ़ाने के लिए निर्माण करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम से लेकर जिला सचिवालय के सामने वाले फुटपाथों का भी यही हाल है। कई जगह से फुटपाथ टूट चुका है। नगर निगम के ठीक सामने फुटपाथ सड़क और खाली मैदान के बिल्कुल समतल हो गया है। पैदल चलने वालों के लिए रास्ता ही नहीं बचा है।


600 रुपये वर्गमीटर तक आता है खर्च



नगर निगम की ओर से फुटपाथों के निर्माण पर 300 से 600 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक खर्च किया जाता है। खर्च अलग-अलग तकनीक और टाइलों पर निर्भर करता है। फुटपाथों की मरम्मत लंबित है। अतिक्रमण पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। कार्रवाई होती भी है तो कुछ दिनों बाद फिर से कब्जे हो जाते हैं।


वर्जन-



नगर निगम की ओर से अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई जारी है। इस सप्ताह भी सड़कों से अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाया गया है। निगम की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टूटे हुए फुटपाथों की भी जांच करवा मरम्मत कराई जाएगी। -अशोक कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed