फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People protest after indecent remarks on Dalit women

Karnal News: दलित समाज की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से भड़के लोग, प्रदर्शन

Wed, 22 Apr 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 22 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
People protest after indecent remarks on Dalit women
लघु सचिवालय में एसपी से मिलने पहुंचे एससी समाज के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गोंदर गांव में सूरज हत्याकांड को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान परिजन और ग्रामीणों की ओर से दलित समाज पर अभद्र टिप्पणी से समाज के लोग भड़क गए। मंगलवार को लोगों ने जिला सचिवालय पहुंचकर एसपी नरेंद्र बिजारणिया से मिलकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे और जब तक टिप्पणी करने वाली महिला सार्वजनिक माफी नहीं मांगती, तब तक वे सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन


निसिंग निवासी जसबीर कुमार की शिकायत के अनुसार, वह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। बीती 19 अप्रैल को गोंदर में हुई सूरज की हत्या के मामले में प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दलित समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट सोनिया तंवर ने कहा कि प्रदर्शन की भीड़ के दाैरान गोंदर निवासी एक महिला ने भी दलित समाज की महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। समाज के लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द उक्त महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तारी की जाए। उससे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए।

अमित तंवर ने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करनाल के बाद अन्य जिलों में भी प्रदर्शन की तैयारी की जाएगी। प्रदर्शनकारी शाम तक धरने पर बैठे रहे। निसिंग थाना पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed