सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players cycled and gave the message of good health and clean environment.

Karnal News: खिलाड़ियों ने साइकिल चला दिया अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 08 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Players cycled and gave the message of good health and clean environment.
.साइकिल रैली को हरी झंड़ी दिखाते क्रीड भारती से धमेंद्र शाहपुर। संवाद
विज्ञापन
करनाल। फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उद्देश्य लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। सभी प्रतिभागी सुबह 6:30 बजे साइकिलों के साथ कर्ण स्टेडियम में एकत्रित हो गए। 7 बजे रैली शुरू हुई।

कर्ण स्टेडियम से शुरू होकर माल रोड, एनडीआरआई चाैक, गीता द्वार, डाॅ. बीआर आंबेडकर चौक से होते हुए खिलाड़ी कर्ण स्टेडियम में पहुंचे। करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय की। मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती से धर्मेंद्र शाहपुर और साइकिलिंग एसोसिएशन के जिला सचिव देवेंद्र सिंह बालू रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में जहां बीमारियां बढ़ रही हैं और प्रदूषण चरम पर है, वहां साइकिल चलाना न सिर्फ हमारे फेफड़ों और दिल के लिए वरदान है, बल्कि यह हमारी धरती को भी प्रदूषण से बचाने का सबसे सरल उपाय है।
विज्ञापन
Trending Videos

रैली के समापन पर लोगों ने सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल का उपयोग करने का संकल्प लिया। सुशील कुमार, सतीश फाउंडेशन से विकास, साइकिलिंग कोच ओमकार सिंह, अनिल, विशेष तिवारी मौजूद रहे।

‘हरित भविष्य के लिए साइकिल चलाओ’
मूनक। खेलो इंडिया साई सेंटर की ओर से आर्य कन्या गुरुकुल, मोर-माजरा में विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली आयोजित की गई। प्रधानाचार्या गुरप्रीत कौर एवं कोच रेनू बिसला के मार्गदर्शन में लगभग 12 किलोमीटर लंबी रैली में गुरुकुल की 25-30 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
रैली मोर-माजरा, धर्मगढ़, कवि, गुरुकुल मोर-माजरा होती निकली। थीम ‘हरित भविष्य के लिए साइकिल चलाओ’ रही। गुरुकुल प्रधान सुखबीर सिंह मान ने कहा कि साइकिल चलाओ, तन को मजबूत बनाओ और आलस्य को दूर भगाओ। उपप्रधान भूपेंद्र मान, सचिव ओमप्रकाश मान, सह सचिव बलवान सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मेहर सिंह, भगवान सिंह, सोमबीर, तेजबीर सिंह, नरेंद्र मान, दिलीप सिंह मान आदि मौजूद रहे।

.साइकिल रैली को हरी झंड़ी दिखाते क्रीड भारती से धमेंद्र शाहपुर। संवाद

.साइकिल रैली को हरी झंड़ी दिखाते क्रीड भारती से धमेंद्र शाहपुर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed