फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police station in-charge accused of misbehaving with family of missing girl, villagers surround police station

Karnal News: थाना प्रभारी पर लापता किशोरी के परिजन से अभद्रता का अरोप, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Sat, 23 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 23 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police station in-charge accused of misbehaving with family of missing girl, villagers surround police station
असंध। बेटी के लापता होने के मामले में कार्रवाई की जानकारी के लिए असंध थाने पहुंचे परिजन से थाना प्रभारी के अभद्रता करने का आरोप है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात को 9:30 बजे थाने का घेराव किया। करीब एक घंटे तक ग्रामीण थाने को घेरकर बैठे रहे। थाना प्रभारी का पुतला फूंककर रोष जताया। थाना प्रभारी ने मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे पीड़ित लोगों का आरोप है कि आठ दिन पहले किशोरी लापता हो गई थी। इस बारे में वह कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने थाना प्रभारी नसीब सिंह से बात की तो उन्होंने गलत व्यवहार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनको गाली दी। जानकारी पर और भी ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के व्यवहार से आहत होकर उन्होंने थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी का पुतला फूंका। हालांकि करीब 10:30 बजे थाना प्रभारी की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण घर चले गए। ---
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए भेजा था करनालग्रामीणों ने आरोप लगाया कि असंध थाना प्रभारी ने उन्हें वीरवार को करनाल भेजा था। कहा था कि वहां सहायक निरीक्षक मिलेगा और जानकारी देगा। वे करनाल पहुंचे लेकिन सहायक निरीक्षक नहीं मिला। इसके बाद थाना प्रभारी को फोन करते रहे, उन्होंने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के तबादले की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed