{"_id":"6a25e52816b2ceba1c090c2c","slug":"preparations-for-privatization-of-samalkha-station-ticket-counter-karnal-news-c-244-1-pnp1006-158541-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: समालखा स्टेशन के टिकट काउंटर के निजीकरण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: समालखा स्टेशन के टिकट काउंटर के निजीकरण की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे टिकट काउंटर को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में समालखा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर का संचालन अब निजी हाथों में दिया जाएगा। साथ ही रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारियों का तबादला अन्य स्टेशनों पर किया जाएगा। रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर पर वर्तमान में तीन कर्मचारी तैनात हैं। निजी कंपनी अपने कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। रेलवे निजी कंपनी को 40 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान करेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर टिकट काउंटर को निजी कंपनी को सौंपा जा रहा है। वर्तमान में स्टेशन के काउंटर पर तैनात कर्मचारियों के तबादले की तैयारी की जा रही है। कर्मचारियों की कमी वाले स्टेशनों पर इनकी तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेशन से रोजाना तीन हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। टिकट काउंटरों पर सुबह और शाम को ज्यादा भीड़ रहती है। निजी कर्मचारियाें को अधिकारी पहले प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद उन्हें काउंटर पर टिकट काटने के लिए तैनात किया जाएगा।
Trending Videos