फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Preparations for uninterrupted power supply intensified, monitoring of feeders and transformers increased

Karnal News: निर्बाध बिजली की तैयारी तेज, फीडरों और ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ाई निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Preparations for uninterrupted power supply intensified, monitoring of feeders and transformers increased
मरम्मत कार्य करता बिजली निगम का कर्मचारी। अमर उजाला
राम सारस्वत
विज्ञापन

करनाल। भीषण गर्मी से पहले जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत और निर्बाध बनाए रखने के लिए बिजली निगम ने तैयारी तेज कर दी है। बढ़ती खपत और संभावित फॉल्ट की चुनौतियों को देखते हुए अधिकारियों ने विशेष मास्टर प्लान लागू किया है। इसके तहत निगरानी, त्वरित कार्रवाई और फील्ड प्रबंधन की व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ किया गया है।
इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराना और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल समाधान सुनिश्चित करना है। योजना के तहत अब जिले में हर स्तर पर जवाबदेही तय कर दी गई है। कंट्रोल रूम को अत्याधुनिक निगरानी केंद्र के रूप में सक्रिय किया गया है, जहां से पूरे जिले के फीडरों, ट्रांसफॉर्मरों और लाइनों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। रात के समय सतर्कता बढ़ाई गई है। रात 10 से सुबह 4 बजे तक अलग से ड्यूटी शेड्यूल लागू किया गया है, जिसमें एक अनुभवी अधिकारी की तैनाती अनिवार्य की गई है, ताकि किसी भी फॉल्ट या बाधा की स्थिति में तुरंत निर्णय लेकर आपूर्ति बहाल की जा सके।
विज्ञापन

वहीं, दिन के समय में भी एसडीओ स्तर के अधिकारी रोजाना ड्यूटी पर रहेंगे और फील्ड सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखेंगे। ट्रांसफॉर्मर, लाइन और ओवरलोडिंग से जुड़ी समस्याओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली निगम ने अब कर्मचारियों और अधिकारियों के ड्यूटी समय को आठ घंटे से बढ़ाकर 11 घंटे तक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
48 मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर और 120 ट्रांसफाॅर्मर बैंक तैयार
बिजली निगम ने इस बार 48 मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर ट्रॉली तैयार की हैं, जिससे किसी भी ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को तुरंत सुचारु किया जा सके। इसके अलावा 120 ट्रांसफाॅर्मर की बैंक भी तैयार की गई है।

---
वर्जन :
आगामी गर्मी के मद्देनजर बिजली निगम ने व्यापक तैयारी की हैं। सभी कर्मचारी और अधिकारियों के ड्यूटी समय को बढ़ाया गया है। कंट्रोल रूम की निगरानी के लिए हर समय एक एसडीओ स्तर का अधिकारी तैनात रहेगा। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, करनाल सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed