{"_id":"6a08d2d2241e992f9501d18b","slug":"priority-is-to-extend-the-benefits-of-schemes-to-the-last-person-mla-karnal-news-c-18-knl1018-908001-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक
Sun, 17 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 17 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरावड़ी। नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि क्षेत्र के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को सरकार की जनहितैषी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य है। विधायक शनिवार को तरावड़ी में स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। विधायक कबीरपंथी ने बताया कि पात्र लोगों के बीपीएल राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता और विधवा पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के दिलाने के लिए वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन