सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Protest continues for service lane on Ring Road

Karnal News: रिंग रोड पर सर्विस लेन के लिए धरना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Protest continues for service lane on Ring Road
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में आंदोलन वीरवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गया। धरनास्थल पर लगातार बढ़ती किसानों की संख्या और मजबूत संगठनात्मक ढांचे से यह साफ झलक रहा है कि आंदोलन अब और ज्यादा संगठित व निर्णायक दौर में पहुंच चुका है।

धरने की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सरपंच दया सिंह काजल ने कहा कि किसान पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की सहनशक्ति को कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों ने ये आंदोलन मजबूरी में शुरू किया है और जरूरत पड़ी तो इसे और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि जिला प्रशासन की चुप्पी किसानों में नाराजगी बढ़ा रही है। किसान लगातार संवाद की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द किसानों की समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
धरना जारी रखने की चेतावनी

किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक सर्विस लेन की मांग पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। लगातार 21 दिनों से जारी यह आंदोलन अब प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है और आने वाले दिनों में इसके और तेज होने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। धरनास्थल पर बाबू राम शर्मा, ओम प्रकाश, किरण पाल शर्मा, वेदपाल शेखपुरा, करनैल सिंह शर्मा, बिलाल कुरैशी, कृष्ण नंबरदार, समीर, दीपक बढ़ाणा, मनदीप बदरहण, दविंद्र सांगवान, भीम सिंह सांगवान, सतीश कुमार रिंडल, बजरंगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed