{"_id":"69a0b79dff94999d6c0677da","slug":"three-bride-robbers-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-854239-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
विज्ञापन
महिला आरोपियों को लेकर जाती पुलिस स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शादी का झांसा देकर दूल्हों के घरों से नकदी और जेवरात समेटकर भागने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल करा अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन की रिमांड के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि यह मामला फर्जी शादी से जुड़ा है। जुंडला क्षेत्र निवासी प्रदीप ने शिकायत दी थी कि उसकी शादी एक महिला से हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद वह घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने 4 बच्चों की मां शहजादी उर्फ सीमा को काबू किया जिसने प्रदीप के साथ शादी की थी। जांच में सामने आया कि शहजादी अकेले नहीं, बल्कि दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर यह गिरोह चलाती थी। दोनों की पहचान रेखा और सीमा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में शादी का झांसा देकर दूल्हों को अपने जाल में फंसाती थीं और कुछ दिन ससुराल में रहकर विश्वास जीतने के बाद नकदी व जेवरात लेकर भाग जाती थीं।
Trending Videos