Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Two groups hurled stones and bricks at a Karnal CHC, with the SMO stating that the hospital needs police protection
{"_id":"69a14ca0d7f494e288071bb8","slug":"video-two-groups-hurled-stones-and-bricks-at-a-karnal-chc-with-the-smo-stating-that-the-hospital-needs-police-protection-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में सीएचसी में दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, एसएमओ बोले, अस्पताल में पुलिस सुरक्षा चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में सीएचसी में दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, एसएमओ बोले, अस्पताल में पुलिस सुरक्षा चाहिए
घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधी रात को लड़ाई झगड़े के मामले में मेडिकल करवाने आए दो पक्ष भिड़ गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आपातकालीन कक्ष के पट्टी कक्ष में ईंट-पत्थर चल गए। इससे पट्टी कक्ष का दरवाजा टूट गया और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ का काम प्रभावित हुआ। झगड़े के बाद एसएमओ प्रशांत राणा ने थाना में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई और रात की ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है।
सीएचसी घरौंडा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रशांत राणा ने घरौंडा थाना में दी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी की रात करीब 12 बजकर 25 मिनट पर वार्ड नंबर 06 घरौंडा के आकाश लड़ाई-झगड़े में घायल होने के बाद कुछ अन्य लोगों के साथ एमएलआर कटवाने और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान गांव कोहंड का अनुज भी अपने साथियों के साथ मेडिकल करवाने के लिए आपातकालीन कक्ष में आ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए, तो पट्टी कक्ष में दोबारा झगड़ा शुरू हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।