सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pump employees beaten up over exchange of bad notes

Karnal News: खराब नोट बदलने के विवाद में पंप कर्मचारियों को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 02 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pump employees beaten up over exchange of bad notes
 सीसीटीवी में कैद कर्मचारियों की पिटाई का वीडियो।
विज्ञापन
करनाल।
Trending Videos

गुरु नानक पेट्रोल पंप पर खराब नोट बदलने के विवाद में 8-10 लोगों ने पंप कर्मचारियों की पिटाई कर दी। दो कर्मचारी रामू और रामकुमार घायल हैं। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप के कर्मचारी सुखबीर सिंह ने बताया कि रविवार रात के समय पेट्रोल पंप पर दो युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने आए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद उन्होंने पैसे दिए लेकिन उनमें एक नोट खराब था। कर्मचारियों ने युवकों से नोट बदलने के लिए कहा तो युवकों ने उनसे झगड़ा कर लिया। सुखबीर सिंह ने बताया कि इसके बाद युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद 8 से 10 अन्य युवकों के साथ वापस आए। कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में पंप के दो कर्मचारी रामू और रामकुमार घायल हो गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही पहचान करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed