{"_id":"69ea7cf860ed5aa46b0af4eb","slug":"rajput-community-takes-to-the-streets-demanding-action-against-surajs-killers-karnal-news-c-18-knl1018-892014-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सूरज के हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग, सड़क पर उतरा राजपूत समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सूरज के हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग, सड़क पर उतरा राजपूत समाज
Fri, 24 Apr 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में धरने पर बैठे राजपूत समाज के लोग संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गोंदर गांव में 18 अप्रैल को हुए सूरज हत्याकांड के बाद दो समुदायों में तनाव बढ़ गया है। हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई और अन्य मांगों के समर्थन में वीरवार को सेक्टर-8 में राजपूत धर्मशाला में दो घंटे पंचायत के बाद राजपूत समाज के लोग सड़क पर उतर आए। वहां से पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए नारेबाजी की।
करीब डेढ़ घंटे तक रोष जताते के बाद भी जब एसपी और प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे तो युवाओं ने हाईवे जाम की चेतावनी दे दी। इसके बाद एडीसी राहुल रईया ने पहुंचकर उनका ज्ञापन लेकर नियमानुसार पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद 5 सदस्यीय कमेटी ने एसपी नरेंद्र बिजारणिया से मुलाकात की। उन्होंने भी निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
-- -
साजिशकर्ता भी हों गिरफ्तार : प्रधान
राजपूत समाज के लोग सुबह 10 बजे से सेक्टर-8 की राजपूत धर्मशाला में एकत्रित हुए। प्रदर्शन में शामिल राजपूत सभा के प्रधान डाॅ. एनपी सिंह, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र चाैहान ने कहा कि सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी। अब तक केवल दो आरोपी पकड़े गए हैं। उन्हें शक है कि वारदात में 20 के करीब लोग शामिल हैं। उन सभी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। कमेटी ने कहा कि प्रदर्शन के दाैरान गोंदर निवासी महिला रानी देवी ने आवेश में आकर महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया था। इस पर उसने माफी भी मांग ली है। वहीं प्राथमिकी में नामजद अन्य दो युवकों कुलदीप और अजय ने जातिसूचक शब्द नहीं बोले। इसके बावजूद उन्हें प्राथमिकी में शामिल कर दिया। मांग की गई कि प्राथमिकी को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। इसके बाद उन्होंने केस को लेकर कमेटी की बैठक एसपी से करवाई। एसपी ने आश्वासन दिया कि प्राथमिकी में निष्पक्ष विवेचना करके हर आरोपी को पकड़ा जाएगा। एससीएसटी के मामले में निष्पक्षता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
एडीसी व एसपी के आश्वासन पर माने
एसपी से मिलने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी में राजपूत सभा के प्रधान डाॅ. एनपी सिंह, भाजपा नेता वीरेंद्र चाैहान, विनय राणा, मोहर सिंह सग्गा और रजिंद्र ऊंचा समाना शामिल रहे। एसपी के साथ बैठक के बाद उन्होंने आकर धरने पर बैठे लोगों को समझाया कि एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और एससीएसटी मामले में भी जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद लोग घर लाैटे। प्रदर्शन में राजपूत समाज के अलावा रोड़, जाट, गुर्जर व ब्राह्मण समाज के लोग भी शामिल रहे।
-- -
राजपूत समाज की मांगें-
1. हत्यारोपियों के साथ साथ अन्य साजिशकर्ताओं की भी गिरफ्तारी हो।
2. पीड़ित परिवार में एक व्यक्ति को नाैकरी और आर्थिक सहायता दी जाए।
3. पीड़ित पक्ष को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं।
4. एससीएसटी मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसे रद्द किया जाए।
5. अपशब्द बोलने पर सोनिया तंवर व अन्य पर कार्रवाई की जाए।