सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reduce-Reuse-Recycle Centre launched

Karnal News: रिड्यूस-रीयूज-रिसाइकिल केंद्र की शुरुआत

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 20 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Reduce-Reuse-Recycle Centre launched
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नीलोखेड़ी। नगरपालिका ने शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत नगर पालिका की ओर से गोल मार्केट स्थित वीर रघुवेंद्र महाजन पुस्तकालय में सीनियर सीटिजन एसोसिएशन के सहयोग से दूसरे ट्रिपल आरआरआर (रिड्यूस-रीयूज-रिसाइकिल) केंद्र की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना और उपयोग में लाई जा चुकी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना रहा।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मुख्याध्यापक सुनील वधवा और अध्यापकों के सहयोग से ये केंद्र चल रहा है। इन केंद्रों में कपड़े, जूते, पुरानी किताबें सहित अन्य प्रयोग हो चुका सामान रखा गया है जिसे कोई भी जरूरतमंद ले सकता है। शेष बचे सामान को इधर-उधर फेंककर गंदगी फैलाने की बजाए इस बेकार सामान को पुनर्चक्रण (रिसाइकलिंग) के लिए भेजा जाएगा। सचिव डॉ. राहुल सैनी ने बताया कि नीलोखेड़ी को स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में उच्च श्रेणी में लाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर सीटिजन एसोसिएशन के प्रधान अशोक धवन और कृष्ण लाल प्रभाकर ने बताया कि नगर पालिका द्वारा लोगों को रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल के महत्व के बारे में जागरूक किया जाना सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed