{"_id":"69bc57df60ae7bd21902ef7e","slug":"speech-on-women-empowerment-karnal-news-c-18-knl1018-868052-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला सशक्तीकरण पर प्रस्तुत किया भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला सशक्तीकरण पर प्रस्तुत किया भाषण
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह काॅलेज में वीरवार को प्रकोष्ट की ओर से कार्यस्थल पर महिलाओं के याैन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीजेएम डाॅ. इरम हसन रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत न्याय और समानता विषय पर कविता और महिला सशक्तीकरण पर भाषण प्रस्तुत किया। प्राचार्या डाॅ. आशिमा गक्खड़ ने छात्रों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सम्मानजनक वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. इरम ने विद्यार्थियों को आंतरिक व बाह्य समिति के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर कुलविंदर कौर सेठी, निशी शारदा, डाॅ. भूपेंद्र कुमार, डाॅ. रुबी आदि मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos