{"_id":"6a7e33166ef916a6350f628c","slug":"rs-30-lakh-robbery-near-bastada-victim-injured-by-a-blow-from-a-pistol-butt-karnal-news-c-18-knl1018-969289-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बसताड़ा के पास 30 लाख की लूट, पिस्टल की बट मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बसताड़ा के पास 30 लाख की लूट, पिस्टल की बट मार किया घायल
विज्ञापन
पीड़ित नरेंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल/घरौंडा।
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बसताड़ा गांव के अड्डे के पास पुल के नीचे बुधवार रात चार से पांच बदमाशों ने कार सवार नरेंद्र कुमार से 30 लाख रुपये लूट लिए। गांव माजरा रोडान निवासी नरेंद्र अपने तीन साथियों के साथ प्लॉट की रजिस्ट्री की पेमेंट के लिए दिल्ली से करनाल की ओर आ रहे थे। बसताड़ा के पास वे पेमेंट लेने वाले व्यक्ति का इंतजार करने के लिए रुके थे। इसी दौरान बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया। रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।
विरोध करने पर बदमाशों ने नरेंद्र की पिटाई भी की। पिस्टल की बट से उनकी आंख के ऊपर वार किया। सूचना पर मधुबन थाना पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हैं।
नरेंद्र के अनुसार, स्कॉर्पियो से 4-5 बदमाश नीचे उतरे थे। सीधे उनको कार की डिकी के पास लेकर गए। उनसे डिकी खोलकर रुपये से भरा बैग देने के लिए कहा। विरोध करने पर एक ने पिस्टल की बट से उनकी आंख के ऊपर वार किया और डंडों से पीटा। उनसे डिकी से रुपयों से भरा बैग निकलवाया और स्कॉर्पियो में सवार होकर मौके से भाग गए। बदमाशों की कार काले रंग की थी। उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी।
विज्ञापन
नरेंद्र के साथ कार में तीन अन्य लोग बदमाशों के पिस्टल तानने पर डर गए। कोई कार से बाहर नहीं निकला।
टोल प्लाजा से पहले हुई वारदात, पानीपत की तरफ भागे
मधुबन थाने के प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि वारदात टोल प्लाजा से पहले हुई। यदि वारदात टोल प्लाजा के बाद होती तो सीसीटीवी और टोल के नए सिस्टम से आरोपियों का सुराग मिलने की संभावना रहती। आरोपियों को भी शायद इसकी भनक थी। वारदात के बाद वे पानीपत की तरफ भाग गए। अब पुलिस पानीपत से बसताड़ा तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके से अभी तक मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। पिस्टल अभी बरामद नहीं हुई है। पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन टीमें जांच में जुटी हैं।