Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
He is known as the brave Bhagat Singh; students gave a performance. A full-dress rehearsal for Independence Day was held at the Karnal New Grain Market, where Independence Day will be celebrated.
{"_id":"6a7de353dfd4bc068004467d","slug":"video-he-is-known-as-the-brave-bhagat-singh-students-gave-a-performance-a-full-dress-rehearsal-for-independence-day-was-held-at-the-karnal-new-grain-market-where-independence-day-will-be-celebrated-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"उसे वीर भगत सिंह कहते है पर विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुती स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल का हुआ करनाल नई अनाज मंडी मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसे वीर भगत सिंह कहते है पर विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुती स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल का हुआ करनाल नई अनाज मंडी मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
करनाल। स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन वीरवार को नई अनाज मंडी में किया गया। इस दौरान अलग-अलग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सामूहिक मास पीटी शो, लेजियम डंबल का प्रदर्शन, परेड में शामिल टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। स्कूली छात्रों ने पीटी शो का प्रदर्शन किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से उसे वीर भगत सिंह कहते है, प्रदेशा मे प्रदेश हरियाणा हमारे जैसे गानों पर अपनी प्रस्तुती दी। साथ में आर्याकुलम गुरुकुल नीलोखेड़ी के बच्चों ने मलखंभ का प्रदर्शन किया। राजकीय स्कूलों की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। इस माैके पर डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने सर्वप्रथम शहीदी स्मारक पर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत नई अनाज मंडी पहुंच कर उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर प्रोबेशनर डीएसपी राखी विश्वकर्मा के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस के जवानों की प्लाटून, होमगार्ड, एनसीसी आर्मी विंग ब्वॉयज एंड गल्र्ज व प्रजातंत्र के प्रहरी व नीलाखेड़ी गुरूकुल के बैंड की टुकडिय़ां मार्च करती हुए सलामी मंच के आगे से गुजरी। डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी करनाल में मनाया जाएगा। इस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि जिला में उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस मौके पर एसपी नरेंद्र बिजराणिया, एडीसी डॉ राहुल रईया, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, सीटीएम सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।