Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Full-dress rehearsal for the 80th Independence Day held in Jalandhar; DC Varjit Walia inspected the parade
{"_id":"6a7d9541331e30effb0b5a35","slug":"video-full-dress-rehearsal-for-the-80th-independence-day-held-in-jalandhar-dc-varjit-walia-inspected-the-parade-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी वरजीत वालिया ने परेड का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी वरजीत वालिया ने परेड का किया निरीक्षण
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया, परेड का निरीक्षण किया, सलामी ली और ध्वजारोहण की रिहर्सल में हिस्सा लिया। इस दौरान हेडक्वार्टर डीसीपी सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पुलिस और विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों ने मार्च पास्ट का अभ्यास किया। इसके अलावा समारोह में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष प्रस्तुतियों की भी रिहर्सल की गई। स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई सहित सभी जरूरी इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर कमी न रहे। डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में मार्च पास्ट के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने जालंधरवासियों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पहुंचकर समारोह में भाग लें और देशभक्ति से भरे इस राष्ट्रीय पर्व को मिलकर उत्साह एवं गर्व के साथ मनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।