{"_id":"6a7d6340d908b0bd6b0fa4db","slug":"miscreants-arriving-in-black-scorpio-without-number-plate-robbed-young-man-of-30-lakh-at-gunpoint-in-panipat-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पिस्टल के बल पर बसताड़ा में युवक से लूटे 30 लाख, बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो में आए 4-5 बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: पिस्टल के बल पर बसताड़ा में युवक से लूटे 30 लाख, बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो में आए 4-5 बदमाश
Thu, 13 Aug 2026 11:55 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 AM IST
सार
गांव माजरा रोडान निवासी नरेंद्र पुत्र पालाराम ने पुलिस को बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ दिल्ली से करनाल आ रहा था। उसके पास 30 लाख रुपये थे। इन रुपयों का इस्तेमाल रजिस्ट्री से संबंधित भुगतान के लिए किया जाना था।
विज्ञापन
पानीपत पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के बसताड़ा गांव के अड्डे के पास पुल के नीचे बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बदमाशों ने एक युवक से 30 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित नरेंद्र कुमार अपने तीन साथियों के साथ अपनी कार में दिल्ली से करनाल की ओर आ रहा था। जब वह बसताड़ा के पास किसी का इंतजार कर रहा था तो उसी दौरान बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार स्कॉर्पियो से 4-5 युवक नीचे उतरे और सीधे उसकी कार की डिग्गी के पास पहुंचे। बदमाशों ने डिग्गी खोलने और रुपये से भरा बैग देने को कहा। नरेंद्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल तान दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पिस्टल की बट से उसकी आंख के ऊपर वार किया और डंडों से भी पीटा। इसके बाद बदमाश कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर स्कॉर्पियो में सवार हुए और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
रजिस्ट्री की पेमेंट के लिए लेकर आए थे रकम
गांव माजरा रोडान निवासी नरेंद्र पुत्र पालाराम ने पुलिस को बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ दिल्ली से करनाल आ रहा था। उसके पास 30 लाख रुपये थे। इन रुपयों का इस्तेमाल रजिस्ट्री से संबंधित भुगतान के लिए किया जाना था। बसताड़ा के पास पेमेंट लेने वाले व्यक्ति के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो उनकी कार के आगे आकर रुकी। कुछ ही सेकंड में उसमें से युवक नीचे उतरे और उनकी कार को घेर लिया। बदमाशों का पूरा फोकस कार की डिग्गी में रखे बैग पर था। उन्होंने नरेंद्र से बैग निकालने और डिग्गी खोलने को कहा। विरोध करने पर मामला हिंसक हो गया।
विज्ञापन
पिस्टल दिखाई तो सहमे साथी, युवक से की मारपीट
नरेंद्र के साथ कार में तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने पिस्टल दिखाई और उसके साथ मारपीट की, जबकि उसके साथी कार से बाहर नहीं निकले। बदमाशों ने नरेंद्र को काबू करने के बाद बैग कब्जे में लिया और भाग गए। पिस्टल की बट से आंख के ऊपर चोट लगने के बाद नरेंद्र घायल हो गया। वारदात के बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक मैग्जीन और एक जिंदा राउंड बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल अभी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।
अधिकारी के अनुसार
थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि नरेंद्र कुमार के साथ 30 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। नरेंद्र बसताड़ा के पास पेमेंट लेने वाले व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार युवक वहां पहुंचे और पिस्टल की नोक पर रुपये छीनकर फरार हो गए। घटनास्थल से एक मैग्जीन और कारतूस बरामद हुआ है, जबकि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल अभी बरामद नहीं हुई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।