फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Malaria and dengue accompanied the return from the trip; tests revealed the illness.

Karnal News: यात्रा से लौटे तो साथ आया मलेरिया-डेंगू, जांच में सामने आई बीमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Malaria and dengue accompanied the return from the trip; tests revealed the illness.
करनाल। जिले में मलेरिया और डेंगू की दस्तक के बीच स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। हाल ही में मलेरिया और डेंगू का एक-एक नया केस सामने आया है। खास बात यह है कि दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है और यात्रा से लौटने के बाद ही उनकी तबीयत खराब हुई। जांच कराने पर दोनों में मच्छरजनित बीमारी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विभाग की टीमें मरीजों के संपर्क और आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों मरीज यात्रा करके लौटे थे। वापस आने के बाद उनमें बीमारी के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद जांच कराई गई तो एक मरीज में मलेरिया और दूसरे में डेंगू की पुष्टि हुई। उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार मरीजों की निगरानी की जा रही है। जिले में अब तक मलेरिया के सात और डेंगू के सात मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

---
स्वास्थ्य केंद्रों को जांच और इलाज के निर्देश
डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पतालों को जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध मरीजों की जांच कराने और बीमारी की पुष्टि होने पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed