फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State-level athletics competition in Karnal from the 29th

Karnal News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 से करनाल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
State-level athletics competition in Karnal from the 29th
करनाल। एथलेटिक्स हरियाणा संघ की ओर से 11वीं जूनियर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 29 और 30 अगस्त को कर्ण स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश से सैकड़ों युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और भाला फेंक सहित विभिन्न एथलेटिक श्रेणियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जूनियर स्टेट प्रतियोगिता अच्छा प्रदर्शन करते वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के कॅरिअर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। राज्य स्तर पर पदक जीतकर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय अंडर-11 खेल आज
करनाल। शिक्षा विभाग वीरवार को ब्लॉक स्तरीय अंडर-11 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। एईओ सुलेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, और कुश्ती जैसी प्रमुख खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। विशेष रेफरी और शारीरिक शिक्षकों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने वाले सभी प्रतिभागी आगामी 24 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed