फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District Civil Hospital's electricity substation nearing completion.

Karnal News: जिला नागरिक अस्पताल का बिजली उपकेंद्र अंतिम चरण में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
District Civil Hospital's electricity substation nearing completion.
जिला नागरिक अस्पताल में तैयार किया गया विद्युत उपकेंद्र। अमर उजाला
करनाल। गर्मी के पीक समय में बिजली कट लगने पर अंधेरे में डूबने वाले जिला नागरिक अस्पताल को अब अपनी अलग बिजली व्यवस्था मिलने जा रही है। अस्पताल परिसर में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया बिजली उपकेंद्र अगले सप्ताह तक शुरू होने की उम्मीद है। उपकेंद्र से कनेक्शन जोड़ने का काम पूरा हो चुका है और अब अस्पताल की मौजूदा वायरिंग को नए उपकेंद्र की व्यवस्था के अनुसार जोड़ा जा रहा है। यह काम पूरा होते ही अस्पताल को नए उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नया उपकेंद्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से तैयार कराया गया है। जून माह में कई बार बिजली जाने पर अस्पताल के कई हिस्से अंधेरे में डूब गए थे। मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी थी। अस्पताल में सामान्य वार्डों के अलावा इमरजेंसी और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं संचालित होती हैं, ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ता है। नया बिजली उपकेंद्र शुरू होने के बाद अस्पताल को बिजली आपूर्ति के लिए अधिक व्यवस्थित और समर्पित व्यवस्था मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर होने वाले फाल्ट और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

कनेक्शन जोड़ने का काम पूरा होने के बाद अब वायरिंग को नए उपकेंद्र से जोड़ने का काम चल रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही ट्रायल के बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी- डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed