फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   University students, immersed in the spirit of patriotism, holding the Tricolour.

Karnal News: हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के रंग में डूबे विवि के विद्यार्थी

Thu, 13 Aug 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 13 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
University students, immersed in the spirit of patriotism, holding the Tricolour.
कुरुक्षेत्र। केयू में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होते कुलपति सोमनाथ सचदेवा व अन्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजारों विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए, जिससे विश्वविद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा कुलगुरु कार्यालय से शुरू होकर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, शाखाओं, संस्थानों, पुस्तकालय, आईआईएचएस और डीन बिल्डिंग सहित कई स्थानों से होकर गुजरी। इसमें शिक्षक, अधिकारी, स्वयंसेवक, विद्यार्थी और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव का प्रतीक है। इसे हाथ में थामने पर उन स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र नायकों का स्मरण होता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। उन्होंने विद्यार्थियों से देशहित में अपना योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed