फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand for action against BJP MLA Jagmohan: Hearing to be held at CM's office

भाजपा के MLA जगमोहन पर कार्रवाई की मांग: CM दरबार में होगी सुनवाई, लोगों ने दी भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी

Thu, 13 Aug 2026 12:05 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 13 Aug 2026 12:05 PM IST
सार

हर्ष के एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए करनाल में दो बार रोड समाज के लोगों की पंचायत हो चुकी है। पहली बार पंचायत हर्ष के गांव काला माजरा में नौ अगस्त को हुई थी। इसमें एनकाउंटर की सीबीआई से जांच करवाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Demand for action against BJP MLA Jagmohan: Hearing to be held at CM's office
करनाल से भाजपा के विधायक जगमोहन आनंद - फोटो : संवाद

विस्तार

बीरू हत्याकांड मामले में हुए हर्ष एनकाउंटर की न्यायिक जांच को लेकर आज रोड समाज के लोग चंडीगढ़ में दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे। दूसरी ओर कुरुक्षेत्र महापंचायत के दौरान रोड समाज के लोगाें में करनाल विधायक जगमोहन आनंद की बयानबाजी के खिलाफ भी गुस्सा देखने को मिला। उनका विधायक के निवास के सामने भूख हड़ताल का भी एलान है। साथ ही विधायक पर कार्रवाई की भी मांग है, इसे लेकर आज सीएम से बैठक में चर्चा होगी। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय रोड महासभा के प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि प्रदेश में रोड़ समाज के करीब 300 गांव हैं, जिनकी आबादी करीब 6.5 लाख है। इनमें से करनाल जिले की बात करें तो करीब 150 गांव उनके समाज के हैं। इनमें उनकी बिरादरी की आबादी करीब 3.5 लाख हैं। करीब दो लाख मतदाता केवल करनाल से हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने समाज हित के लिए हमेशा तत्पर हैं।

विज्ञापन

विधायक बोले- सभी बिरादरियों को करता हूं सम्मान, कोई पंजाबी करेगा अपराध तो नहीं दूंगा उसका साथ

विधायक जगमोहन आनंद का कहना है कि मैं सभी 36 बिरादरी का सम्मान करता हूं और सभी बिरादरियों के लिए काम करता हूं, कभी बिरादरी देखकर कुछ नहीं किया। बीरू की हत्या के बाद परिजनों के बीच में जाना शहर का प्रतिनिधि होने के नाते मेरा फर्ज था। वहां एसपी से बातचीत के बाद ही पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। उस समय यह किसी को नहीं पता था कि बीरू को मारने वाले किस बिरादरी या जाति से हैं। इसलिए रोड समाज से भी अपील है कि वह भाईचारा बनाए रखें। अपराधी की कोई जाति नहीं होती। मेरी उसे समय की बातों को भी तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

वाल्मीकि समाज उसे समय गोली का जवाब गोली से ही मांग कर रहा था। जबकि मैंने उन्हें यह कहा था कि देश में कानून का राज है और कानून अपना काम कर रहा है। कानूनी तरीके से ही इस हत्या के मामले में भी कार्रवाई होगी। पुलिस की ओर से मिले आश्वासन के आधार पर ही उन्हें मैंने कार्रवाई होने की बात लिखित में देने की भी कही थी लेकिन हत्या आरोपियों की समाज के आधार पर या एनकाउंटर करने की बात मैंने नहीं कही थी।

जिस रात एनकाउंटर हुआ, उसे समय भी आईजी ने आधिकारिक रूप से बयान दिया था कि दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर भी 13 गोलियां दागी हैं उन दोनों ने अपराध किया है। अगर भविष्य में मेरे पंजाबी समाज से भी कोई आपराधिक गतिविधि करेगा तो मैं उसके साथ भी नहीं हूं। यहां दोनों अपराधियों को रोड़ समाज के साथ जोड़ना और मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करना गलत है।

विधायक को बर्खास्त करने की है मांग

कुरुक्षेत्र में हुई रोड़ समाज के पंचायत के दौरान समाज के कुछ लोगों ने चेतावनी दी है कि वे वीरवार सुबह 10 बजे से करनाल विधायक जगमोहन आनंद के निवास स्थान के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जब तक सरकार इनको इस्तीफ नहीं बल्कि बर्खास्त नहीं करती तब तक वे उनके घर के सामने भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। अगर वे माफी भी मांगेंगे तो वे समाज पर निर्भर करेगा कि समाज उन्हें माफ करता है या नहीं।

विज्ञापन

पांच अगस्त की रात बीरू की गोली मारकर हत्या

बीरू वाल्मीकि की हत्या 5 अगस्त की रात हांसी रोड पर हुई थी। पुलिस के अनुसार दो बदमाशों ने बीरू को गोली मारी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान हर्ष और बीरबल को इस हत्याकांड में शामिल शूटर बताया था। हत्या के बाद बीरू के परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया था। 6 अगस्त को बीरू की पत्नी आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गई थी। परिजनों और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया था। पुलिस ने उसी दिन हत्याकांड के आरोपियों हर्ष और बीरबल की मुठभेड़ के बाद मौत हो गई।

दो बार करनाल में हो चुकी हैं पंचायत

हर्ष के एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए करनाल में दो बार रोड समाज के लोगों की पंचायत हो चुकी है। पहली बार पंचायत हर्ष के गांव काला माजरा में नौ अगस्त को हुई थी। इसमें एनकाउंटर की सीबीआई से जांच करवाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दूसरी पंचायत अगले दिन दस अगस्त को करनाल की रोड धर्मशाला में हुई थी। इसमें फैसला लिया गया कि कुरुक्षेत्र की रोड़ धर्मशाला में बुधवार को पंचायत होगी। इसमें प्रदेश भर से रोड़ समाज के लोग आएंगे। इसमें जो भी फैसला होगा, उसी के आधार पर आगामी रणनीति तय की जाएगी।

मुठभेड़ के मृतकों की पहचान नीलोखेड़ी के काला माजरा निवासी हर्ष (24) और कैथल के मटरवा खेड़ी निवासी बीरबल (29) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी बीरबल पर 22 और हर्ष पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed