Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
The district took to the streets on bicycles to honor the Tricolour; the message of patriotism resonated from NDRI Chowk to Gita Dwar.
{"_id":"6a7de34b088f9b9268096778","slug":"video-the-district-took-to-the-streets-on-bicycles-to-honor-the-tricolour-the-message-of-patriotism-resonated-from-ndri-chowk-to-gita-dwar-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"तिरंगे के सम्मान में साइकिलों पर निकला जिला, एनडीआरआई चौक से गीता द्वार तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे के सम्मान में साइकिलों पर निकला जिला, एनडीआरआई चौक से गीता द्वार तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
करनाल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को करनाल में एनडीआरआई चौक से भव्य साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक जगमोहन आनंद ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा गीता द्वार से होते हुए वापस एनडीआरआई चौक पहुंचकर संपन्न हुई। स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा से पहले विधायक ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई तिरंगा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सेल्फी स्टैंड पर उन्होंने तिरंगे के साथ फोटो भी खिंचवाई और आमजन से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर किया, इसलिए युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संघर्ष और तिरंगे के महत्व से अवगत कराना जरूरी है।
उन्होंने नागरिकों से घरों पर तिरंगा फहराने और तिरंगे के साथ फोटो लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कवीन्द्र राणा, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, तहसीलदार कृष्ण, डीआईपीआरओ सत्यवान महिवाल सहित अधिकारी, बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।