{"_id":"6a7d955bbaaa059bd8034759","slug":"video-nahan-tiranga-yatra-rajeev-bindal-har-ghar-tiranga-sirmaur-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tiranga Yatra: सिरमौर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा नाहन, शहीद स्मारक तक निकली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiranga Yatra: सिरमौर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा नाहन, शहीद स्मारक तक निकली यात्रा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:28 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत वीरवार को नाहन में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में निकली यात्रा हिन्दू आश्रम से शुरू होकर शहीद स्मारक स्थल तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, नगर पार्षद और आम नागरिक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा नाहन शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं और लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
तिरंगा हाथों में लेकर लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। युवाओं के साथ विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा मंडल धारटी नाहन और भाजपा मंडल माता त्रिलोकपुर की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण अभियान है।
उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे।
बिंदल ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से देशवासियों के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना और मजबूत हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।