बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Leopard entered the house three times in one night, preyed on two puppies.

Video: एक रात में तीन बार घर में घुसा तेंदुआ, दो पिल्लों को बनाया शिकार

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:20 PM IST
Leopard entered the house three times in one night, preyed on two puppies.
सिरमौर जिले के अंतर्गत राजगढ़ के टिक्कर रोड पर स्थित आशीर्वाद कुंज कॉलोनी में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल है। तेंदुए ने एक ही रात में लगातार तीन बार हमला कर दो पालतु कुत्तों को अपना शिकार बनाया। तेंदुआ घर की छत के रास्ते घर के अंदर घुस और दो पिल्लों को उठाकर ले गया। तेंदुए के हमले की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद से मकान मालिक और किरायेदारों में दहशत का माहाैल है। मकान मालिक दिनेश शर्मा ने बताया कि गत रात्रि उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पूरे परिवार के होश उड़ गए। तेंदुआ पहली बार सुबह 3:40 बजे छत के रास्ते सीढि़यों से नीचे उतरकर घर के कॉरिडोर में दाखिल हुआ। उसने वहां मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते के लगातार भौंकने और विरोध के कारण तेंदुआ लाैट गया। तड़के 4:10 बजे तेंदुआ दोबारा आया और इस बार उसने पालतू कुत्ते के ऊपर सीधा हमला बोला और उसके एक छोटे बच्चे को मुंह में दबोचकर जंगल की तरफ भाग गया। तड़के 4:40 बजे तेंदुआ तीसरी बार फिर दाखिल हुआ और दूसरे पिल्ले को भी अपने मुंह में उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला। दिनेश शर्मा सहित स्थानीय निवासियों का कहना है कि राजगढ़ क्षेत्र में जंगली जानवरों का आबादी वाले हिस्सों में आना अब रोज की बात हो गई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बेखौफ घूमते तेंदुओं पर नकेल नहीं कसी गई, तो रिहायशी घरों में खेल रहे छोटे बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे हो जाएगी और कोई भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने विभाग से आग्रह किया है कि टिक्कर रोड और आसपास के रिहायशी इलाकों में वन कर्मियों की गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुए को जिंदा पकड़ने के लिए उचित स्थानों पर तुरंत पिंजरे लगाए जाएं। वन मंडल अधिकारी समीरराज ने कहा कि तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे, उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और व्यर्थ में भयभीत न होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: तिरंगे के रंग में रंगी क्रांतिकारियों की धरती, बिठूर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

13 Aug 2026

Shamli: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

13 Aug 2026

Meerut: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर 501 महिलाओं को बांटी साड़ियां

13 Aug 2026

Meerut: CCSU के ललित कला विभाग में लगी तिरंगा देशभक्ति चित्र प्रदर्शनी

13 Aug 2026

Saharanpur: 151 फीट लंबे तिरंगे के साथ भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

13 Aug 2026
विज्ञापन

देश के लिए जान दी, परिवार आज भी बदहाली में, पक्के घर का इंतजार कर रहा परिवार

13 Aug 2026

कुरुक्षेत्र में हड़ताल से पहले मुख्य डिपो में गरजे रोडवेज कर्मचारी

13 Aug 2026
विज्ञापन

बसों की जांच को लेकर सरकार से भिड़े ऑपरेटर्स, मैनेजमेंट और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

13 Aug 2026

VIDEO: जीजीआईसी की 18 छात्राएं गर्मी से बीमार, पांच का उपचार जारी

13 Aug 2026

Video: शिमला आइस स्केटिंग क्लब में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने रंगों में उकेरी रचनात्मकता

13 Aug 2026

Faridabad: स्वतंत्रता दिवस से पहले फरीदाबाद में आज फुल ड्रेस रिहर्सल, जिला प्रशासन ने लिया जायजा

13 Aug 2026

Video: झारखंड में पेपर लीक के विरोध में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

13 Aug 2026

Faridabad: खेल परिसर में अंडर 11 के एथलेटिक्स मुकाबला, छोटी बेटियां लगा रहीं 800 मीटर की रेस

13 Aug 2026

Ranchi: CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CM आवास के आसपास भारी सुरक्षा

13 Aug 2026

VIDEO: जब स्कूलों में खेल आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा, फुटबाल टूर्नामेंट में विजेताओं को किया गया सम्मानित

13 Aug 2026

VIDEO: लखनऊ हरदोई मार्ग पर मेट्रो के काम में आई तेजी, की जा रही मिट्टी की जांच

13 Aug 2026

VIDEO: लाला लाजपत राय वार्ड में निकली तिरंगा यात्रा, विधायक नीरज बोरा ने किया शुभारंभ

13 Aug 2026

VIDEO: काकोरी में गूंजी देशभक्ति की गूंज, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

13 Aug 2026

VIDEO: बख्शी का तालाब बड़ी बाजार से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बुलडोजर भी शामिल

13 Aug 2026

VIDEO: तिरंगे के रंग में रंगा बाजार, टी शर्ट, हेयर क्लिप, बैंड और चूड़ियों की मांग अधिक

13 Aug 2026

VIDEO: किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस ने एचसीएल के पास बैरिकेड लगाकर रोका

13 Aug 2026

VIDEO: रालोद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर हुआ स्वागत

13 Aug 2026

Naina Devi Shravani Ashtami Mela: श्री नयना देवी में श्रावण अष्टमी मेला शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

13 Aug 2026

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड पर कार्रवाई न होने व पकडे जाने वालों की रिहाई को लेकर विशाल बैठक

13 Aug 2026

सोनीपत में रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल

13 Aug 2026

हरियाली अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में स्नान करते श्रद्धालु डूबा, एसडीआरएफ ने पांच घंटे की तलाश के बाद बाहर निकाला शव

13 Aug 2026

बसंत इंक्लेव अपार्टमेंट 8वीं मंजिल से कूदकर डॉक्टर ने दी जान, जानिए क्यों

13 Aug 2026

भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश, लोगों को राहत

13 Aug 2026

वंदे मातरम भारत माता की जयघोष के बीच निकला तिरंगा यात्रा

13 Aug 2026

CG News: राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम दौर में, पीटीएस मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

13 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed