बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp protest sirmaur health services nahan rajeev bindal

BJP Protest: सिरमौर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा का हल्ला बोल, नाहन में निकाली आक्रोश रैली

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 04:21 PM IST
bjp protest sirmaur health services nahan rajeev bindal
सिरमौर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में नाहन में आक्रोश रैली निकाली। रैली से पहले नाहन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की हिंदू आश्रम में बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़कों की स्थिति और सरकारी संस्थानों को बंद किए जाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त प्रियंका वर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि नाहन में 500 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से 260 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद परियोजना का काम रुक गया। उनके अनुसार प्रस्तावित अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक इमरजेंसी, बच्चों की नर्सरी, कैंसर अस्पताल, माता-शिशु अस्पताल, एमआरआई, कैंटीन और सात मंजिला पार्किंग जैसी सुविधाएं प्रस्तावित थीं। डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल का भवन तैयार नहीं होने के कारण अत्याधुनिक मशीनरी भी स्थापित नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज की परियोजना भी प्रस्तावित थी। भाजपा का कहना है कि दोनों परियोजनाएं समय पर पूरी होतीं तो क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होते। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि वर्तमान अस्पताल में चार में से दो ऑपरेशन थिएटर बंद हैं। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं भी प्रभावित हैं, जिसके कारण मरीजों को कई जांचें बाहर से करवानी पड़ रही हैं। भाजपा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या केवल नाहन अस्पताल तक सीमित नहीं है। पंजाहल, त्रिलोकपुर, सैनवाला-मुबारिकपुर, रामपुर-भारापुर, जमटा और बनेठी समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी समस्याएं हैं। आक्रोश रैली में नाहन विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाया गया। डॉ. बिंदल ने कहा कि कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। भाजपा ने सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामलों पर भी तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पटियाला के डीसी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का किया रिव्यू

13 Aug 2026

VIDEO: तिरंगे की रोशनी से जगमगाया मैनपुरी, 15 अगस्त से पहले शहर में दिखा देशभक्ति का रंग

13 Aug 2026

VIDEO: एटा में ढलान पर बेकाबू हुआ यूरिया से भरा ट्रक,ऑटो समेत चपेट में आए तीन वाहन, देखें लाइव वीडियो

13 Aug 2026

Meerut: पुलिस मुठभेड़ में चोरी-छिनैती का आरोपी घायल, गिरफ्तार

13 Aug 2026

VIDEO: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों को हत्या की आशंका

13 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: पुराना मकान तोड़ते ही भरभराकर गिरा लेंटर, मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

13 Aug 2026

VIDEO: डीएम ने बच्चों संग निकाली तिरंगा यात्रा, कलेक्ट्रेट से तहसील मोड़ तक गूंजे देशभक्ति के नारे

13 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: अकबरपुर डिपो में संदिग्ध महिला पकड़ी गई, पूछताछ में जुटी पुलिस

13 Aug 2026

VIDEO: बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा शिवबाबा धाम, रातभर उमड़े कांवड़िए

13 Aug 2026

VIDEO: विधानभवन के सामने हुई रिहर्सल के कारण बनी जाम की स्थिति, दूर तक लगी गाड़ियों की लाइन

13 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कीरतपुर साहिब में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान

VIDEO: जर्जर बिजली का तार टीन शेड पर गिरा, एक ही परिवार के 8 लोग करंट की चपेट में आकर घायल

13 Aug 2026

Video: शिमला लोकल और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई इलेक्ट्रिक बसों को आज मिलेगी हरी झंडी

13 Aug 2026

VIDEO: बरेली में दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

13 Aug 2026

कुलपति की गाड़ी के आगे लेटे शिक्षक, हंगामा-VIDEO

13 Aug 2026

Kangra: ज्वालामुखी में श्रावण अष्टमी मेले शुरू, सुबह पांच बजे खुले मंदिर के कपाट

13 Aug 2026

Himachal Politics: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनता पर लगातार बढ़ रहा टैक्स का बोझ

13 Aug 2026

गोरखपुर विश्वविद्यालय से ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा

13 Aug 2026

VIDEO: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का रन फॉर वंदे मातरम का आयोजन, बच्चे भी हुए शामिल

13 Aug 2026

VIDEO: 15 अगस्त की तैयारी को लेकर विधान भवन के सामने रिहर्सल, प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

13 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, देशभक्ति के रंग में रंग गया पूरा वातावरण

13 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

13 Aug 2026

मौत के बाद भी सुकून नहीं!: साजनी के श्मशान घाट तक पहुंचना बना ‘अग्निपरीक्षा’, पानी के बीच से होकर जाना मजबूरी

13 Aug 2026

कानपुर अर्मापुर ऑर्डनेंस फैक्टरी गेट पर हंगामा, वेतन कटौती से नाराज सैकड़ों संविदा कर्मियों का प्रदर्शन

13 Aug 2026

कानपुर: पतारा कस्बे में युवती की संदिग्ध मौत, बाग में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

13 Aug 2026

ड्रग तस्करी के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फर्जी CBI अफसरों का खुलासा

13 Aug 2026

Hapur Fire: कुचेसर रोड चौपला पर रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, काबू पाते दमकल कर्मी

13 Aug 2026

कानपुर: घाटमपुर में पतारा कस्बे के एक बाग में मिला युवती का शव

13 Aug 2026

मुंगेर में बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज वारदात, 3 लाख में बेचना था, पुलिस ने आरा से बचाया

13 Aug 2026

सुखना लेक पर हुई हर घर तिरंगा' वॉलकथॉन, गुलाबचंद कटारिया ने स्कूली बच्चों संग थामी तिरंगे की डोर

13 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed