{"_id":"6a7d9423089351947b0cac63","slug":"video-ladbhadol-tiranga-yatra-prakash-rana-bjp-mandi-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tiranga Yatra: लडभड़ोल में भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiranga Yatra: लडभड़ोल में भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:23 PM IST
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को भाजपा मंडल लडभड़ोल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा के नेतृत्व में निकली यात्रा न्यू मार्केट से शुरू होकर लडभड़ोल पेट्रोल पंप पर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। देशभक्ति के गीतों के बीच युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराता रहा।
इस अवसर पर विधायक प्रकाश राणा ने भाजपा मंडल लडभड़ोल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और आम जनता का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विधायक प्रकाश राणा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से 9 से 15 अगस्त तक देशभर में हर मंडल और बूथ स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चौंतड़ा में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र को समर्पित पार्टी है। आज देशवासी जिस स्वतंत्र भारत में सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं, वह उन अमर बलिदानियों की देन है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
प्रकाश राणा ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के शूरवीरों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा यात्राओं का आयोजन होता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।