सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sandhi-Samaas in Sanskrit should be easy, questions outside the syllabus in physical education

Karnal News: संस्कृत में संधि-समास रहे आसान, शारीरिक शिक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sandhi-Samaas in Sanskrit should be easy, questions outside the syllabus in physical education
विज्ञापन
- जिले के 72 केंद्रों पर दी हरियाणा बोर्ड की 10वीं के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा, सीबीएसई में सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ आयोजित
Trending Videos


- सरल परीक्षा होने के कारण किसी केंद्र पर नहीं हुआ निरीक्षण
- 10वीं के विद्यार्थियों ने संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फाइन आर्ट और म्यूजिक विषय की दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा बोर्ड 10वीं के विद्यार्थियों ने शनिवार को शारीरिक शिक्षा सहित विभिन्न वैकल्पिक विषयों की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों से बाहर आए अधिकांश विद्यार्थियों ने बताया कि संस्कृत विषय में संधि और समास से जुड़े प्रश्न सरल रहे, जबकि शारीरिक शिक्षा के पेपर में कुछ सवाल पाठ्यक्रम से बाहर के होने के कारण कठिन लगे।
जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फाइन आर्ट और म्यूजिक विषयों के पेपर आयोजित किए गए। परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि संस्कृत का पेपर कुल मिलाकर संतुलित रहा। इसमें संधि, समास और व्याकरण से जुड़े प्रश्न सीधे और पाठ्यक्रम के अनुसार पूछे गए, जिससे अधिकतर विद्यार्थियों को उन्हें हल करने में परेशानी नहीं हुई। शारीरिक शिक्षा विषय पर कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर में दो-तीन सवाल ऐसे भी आए जो किताब में सीधे तौर पर नहीं थे। म्यूजिक और फाइन आर्ट जैसे विषयों में प्रैक्टिकल का भी महत्वपूर्ण हिस्सा होने के कारण विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा अपेक्षाकृत आसान लगी। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रैक्टिकल में पहले से अच्छी तैयारी होने के कारण कुल मिलाकर पेपर का दबाव कम महसूस हुआ। सरल विषयों की परीक्षाएं होने के कारण किसी भी केंद्र पर निरीक्षण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आसान प्रश्न आए
निधि ने बताया कि संस्कृत का पेपर अच्छा रहा। संधि और समास से जुड़े प्रश्न सीधे आए थे, जिन्हें हल करना आसान था। व्याकरण और अपठित गद्यांश भी पाठ्यक्रम के अनुसार ही आए, इसलिए पेपर संतुलित लगा।




लिखने के लिए पर्याप्त समय मिला
हेमंत ने बताया कि संस्कृत का प्रश्नपत्र अपेक्षा से आसान रहा। अधिकतर प्रश्न किताब से ही थे और लिखने के लिए पर्याप्त समय भी मिल गया। जिन विद्यार्थियों ने नियमित तैयारी की थी, उनके लिए पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं रहा।



- सीधे किताब से नहीं थे प्रश्न
निधि ने कहा कि शारीरिक शिक्षा के पेपर में कुछ प्रश्न ऐसे थे जो सीधे किताब से नहीं थे। मेजर ध्यानचंद विषय पढ़ा हुआ नहीं लगा। हालांकि सामान्य जानकारी के आधार पर उन्हें हल किया जा सकता था, लेकिन शुरुआत में थोड़ा अलग जरूर लगा।



लिखित पेपर भी आसान लगा
शबनम ने बताया कि फाइन आर्ट विषय में प्रैक्टिकल की अच्छी तैयारी होने के कारण लिखित पेपर भी आसान लगा। अधिकांश प्रश्न समझने में सरल थे और समय भी पर्याप्त मिला।



सैद्धांतिक प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे
रजनी ने बताया कि म्यूजिक के पेपर में सैद्धांतिक प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे। प्रैक्टिकल में पहले से तैयारी होने के कारण विषय समझ में था, इसलिए लिखित परीक्षा भी ठीक रही।

वर्जन-
जिले के 72 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सरल विषय की परीक्षाएं थी। नकल का कोई मामला नहीं आया।
- अशोक कुमार, परीक्षा अधीक्षक, हरियाणा बोर्ड

प्रश्नपत्र में मानचित्र आधारित सवाल आसान रहा
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर में कुल 38 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल थे। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का मानचित्र आधारित सवाल आसान रहा, जिसे अधिकांश विद्यार्थियों ने आसानी से हल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed