{"_id":"69ebd7c8c9bd56676804f965","slug":"sarpanch-representative-caught-with-15-kg-opium-karnal-news-c-18-knl1018-893026-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेढ़ किलो अफीम के साथ सरपंच प्रतिनिधि काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेढ़ किलो अफीम के साथ सरपंच प्रतिनिधि काबू
Sat, 25 Apr 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सरपंच प्रतिनिधि रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निसिंग। गांव रणजीत नगर के सरपंच प्रतिनिधि रणजीत सिंह को पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक किलो 483 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जल्दी अमीर बनना चाहता था और अपने शौक पूरे करने के लिए उसने नशे की तस्करी का रास्ता कुछ समय पहले अपनाया था। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि आरोपी को गांव गोंदर से गुप्त सूचना पर पकड़ा है। उसके कब्जे से 1.483 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में थाना निसिंग में प्राथमिकी दर्ज की है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह अफीम कहां से लाता था और किन्हें आपूर्ति देता था। संवाद
विज्ञापन