{"_id":"69fe460e72f89969640129f8","slug":"second-meeting-postponed-for-safety-of-tangri-dam-karnal-news-c-36-1-amb1001-162879-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टांगरी बांध की सुरक्षा के लिए दूसरी बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टांगरी बांध की सुरक्षा के लिए दूसरी बैठक स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। टांगरी नदी के किनारे बसे हजारों परिवारों की सुरक्षा एक बार फिर दांव पर लगती नजर आ रही है। प्रशासन की ओर से बांध की मजबूती के लिए बुलाई गई दूसरी बैठक भी एसडीएम की व्यस्तता के चलते स्थगित हो गई। एक तरफ प्रशासन जहां 14 मई को बाढ़ से निपटने के लिए मॉकड्रिल की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अधूरे पड़े बांध को पूरा करने के लिए कोई ठोस योजना धरातल पर तैयार नहीं की गई है।
बैठक के लिए शुकवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे वार्ड पार्षदों और पीड़ितों को उस समय मायूसी हाथ लगी, जब उन्हें बताया गया कि एसडीएम की व्यस्तता के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है। बिना किसी समाधान के लौटे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। स्थानीय लोग कमलकांत, जतिंदर सैनी, रविंद्र कुमार सहित पृथ्वी पाल, नरेश कुमार, रामचंद्र व बलदेव आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रशासन इस मुद्दे को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन हर साल मानसून से पहले मॉकड्रिल कर अपनी पीठ थपथपा लेता है, लेकिन टांगरी नदी के अधूरे बांध को बनाने के लिए किसी ने कोई ठोस पहल नहीं की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बांध का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। संवाद