{"_id":"69d17b7e925c43db0b0c7c84","slug":"shilpi-became-the-district-topper-in-nmmss-karnal-news-c-244-1-sknl1016-154931-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एनएमएमएसएस में शिल्पी बनीं जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एनएमएमएसएस में शिल्पी बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसएस) का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में जिले के 99 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊझा की छात्रा शिल्पी ने 142 अंक लाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं जीएसएसएस अटावला की छात्रा भावी ने 132 अंकों के साथ दूसरा और जीएमएस निजामपुर के हिमांशु कुमार और आरोही मॉडल स्कूल राजपुर कलां के विरेन रावल ने मेरिट में स्थान पाया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए। परीक्षा 30 नवंबर को हुई थी। जिले में 14 केंद्र पर 3576 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
परीक्षा शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित योजना के अंतर्गत आयोजित की जाती है। मेरिट में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।
Trending Videos
परीक्षा शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित योजना के अंतर्गत आयोजित की जाती है। मेरिट में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।