सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shiva's tableau in front, devotees dressed in white walk behind

Karnal News: आगे शिव की झांकी, पीछे सफेद वेशभूषा में चले श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 08 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shiva's tableau in front, devotees dressed in white walk behind
शिवलिंग पर पुष्प अर्पित करती महिला। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र की ओर से शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आगे-आगे शिव प्रतिमा की आकर्षक झांकी सजी हुई थी जबकि पीछे सफेद वेशभूषा में सजे भाई-बहन शांत भाव से कतारबद्ध होकर चले। यात्रा की शुरुआत मार्केट कमेटी इंद्री के अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंजोखरा व थाना इंद्री से विक्रमजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र, इंद्री की पुष्प वाटिका में 10 फरवरी को सुबह 10 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम इंद्री, सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर, शहीद उधम सिंह कॉलेज की प्रिंसिपल शोभा बढ़ाएंगे। इस दौरान आरडी गोयल, समय सिंह, धर्म सिंह, जयप्रकाश, शक्ति सिंह, बालेश्वर, बालकृष्ण, कमल व हनी आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed