{"_id":"6987a4875ec637315b08cc30","slug":"vishal-ran-the-fastest-in-the-100-meter-sprint-karnal-news-c-338-1-kn11017-128037-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सौ मीटर फर्राटा में विशाल सबसे तेज भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सौ मीटर फर्राटा में विशाल सबसे तेज भागे
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
बेस्ट एथलीट को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते कॉलेज स्टाफ के सदस्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को चौथी दो दिवसीय एथलीट मीट का समापन हुआ। मीट के दूसरे दिन पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर विशाल, द्वितीय स्थान पर रीमन व तृतीय स्थान पर अनमोल रहे।
800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर अनमोल, द्वितीय स्थान पर विशाल व तृतीय स्थान पर साहिल रहे। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर माधवी, द्वितीय स्थान पर सिमरन, तृतीय स्थान पर रश्मि रहीं। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर माधवी, द्वितीय स्थान पर साक्षी, तृतीय स्थान पर अंजली रहीं। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट महिला वर्ग में माधवी, जबकि पुरुष वर्ग में रीमन रहे।
प्राचार्या डॉ. नीलम तुरान ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह खेल प्रतियोगिता हमारे छात्र-छात्राओं में उनकी छिपी हुई प्रतिभा को तलाशने और तराशने में सहायक सिद्ध होगी। खेल समिति प्रभारी डॉ. जगमोहन सिंह ने धन्यवाद किया।
Trending Videos