{"_id":"6a6d0994e35988851501f8de","slug":"sir-notices-to-be-sent-to-268861-voters-karnal-news-c-18-knl1018-960003-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 2,68,861 मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 2,68,861 मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1,22,041 मतदाताओं की नहीं हो सकी मैपिंग, 1,46,820 मतदाताओं के रिकॉर्ड में डाटा मेल नहीं हुआ
30 तक फार्म नंबर 6, 7, व 8 भर दर्ज करा सकते हैं दावे एवं आपत्तियां, 3 अक्तूबर को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन
12,25,661 मतदाताओं का हुआ सत्यापन, इनमें 2,10,530 के नहीं मिले प्रपत्र
53,523 मतदाताओं की हो चुकी मृत्यु
46,206 मतदाता मिले अनुपस्थित
95,141 हो चुके स्थानांतरित, 2,691 अन्य श्रेणी और 12,969 का मिला दो जगह नाम
- जिले में 10,15,131 मतदाताओं का हुआ डाटा डिजिटाइजेशन जबकि
मिसमैच, अब 2,68,861 मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस
करनाल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत शुक्रवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया। 1,22,041 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है जबकि 1,46,820 मतदाताओं के रिकॉर्ड से डाटा मेल नहीं खा रहा है। इन सभी 2,68,861 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।
जिले में कुल 12,25,661 मतदाताओं का सत्यापन किया गया है। इनमें से 2,10,530 मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके हैं। इनमें 53,523 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। 46206 मतदाता अनुपस्थित, 95141 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित, 2691 अन्य श्रेणी तथा 12969 मतदाता डबल वोट के रूप में पाए गए। जिले में 1015131 मतदाताओं का डाटा डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है।
जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे उनको निर्धारित प्रपत्र भरकर 30 अगस्त तक संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के समक्ष उपस्थित होकर अपने विवरण का सत्यापन कराना होगा। इस संबंध में शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने की। बैठक में डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर अभी तक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बीएलए, बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अप्रमाणित, स्थानांतरित एवं अपात्र मतदाताओं के सत्यापन में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकें।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, एसडीएम इंद्री डॉ. रमन गुप्ता, एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार, एसडीएम असंध सुमित सिहाग, भाजपा से प्रवीन लाठर, कांग्रेस से जोगिंदर वाल्मीकि, एडवोकेट आनंद चौहान, बसपा से रामपाल, सीपीआई से जिले सिंह, जगपाल राणा, आईएनएलडी से विशाल आदि मौजूद रहे।
30 तक दावे एवं आपत्तियां, तीन अक्तूबर को अंतिम प्रकाशन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन और उसी विधानसभा क्षेत्र में पते में परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाएगा।
मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 प्रस्तुत किया जा सकता है। दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। संशोधित एवं अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 3 अक्तूबर 2026 को किया जाएगा।
टोल फ्री नंबर 1950 पर करें संपर्क
किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया है। इस पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।