{"_id":"6a3d9303e57eeb71ac0f261d","slug":"soil-removed-under-the-guise-of-cleaning-the-bhakra-main-line-canal-bank-karnal-news-c-18-knl1018-936094-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाखड़ा मेन लाइन नहर पटरी की सफाई की आड़ में उठाई मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाखड़ा मेन लाइन नहर पटरी की सफाई की आड़ में उठाई मिट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध। गांव फफड़ाना से होकर गुजर रही भाखड़ा मेन लाइन नहर की पटरी से सफाई की आड़ में अवैध रूप से मिट्टी चोरी करने का मामला सामने आया है। फफड़ाना निवासी किसान कमलजीत ने एसडीएम सुमित सिहाग, डीएसपी गोरखपाल राणा, नहरी विभाग को लिखित में शिकायत दी है। इसके बाद वीरवार को इनफोर्समेंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर चेक किया। मौके से एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त भी किया। किसान कमलजीत ने बताया कि कई महीने से नहर की सफाई का कार्य चला हुआ था, इसकी आड़ में ठेकेदारों ने अवैध रूप से मिट्टी उठानी शुरू कर दी। किसान ने बताया कि उसके खेत नहर के नजदीक है। जिसको लेकर उसने ठेकेदारों से कहा कि इसकी इतनी ज्यादा मिट्टी क्यों उठा रहे हो तो करीब पांच लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसकी टांगों पर लाठियों के साथ हमला किया गया है। वह घायल हो गया। शिकायत के बाद आरोपित अपनी जेसीबी व ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए।
एसडीएम सुमित सिहाग का कहना है कि शिकायत पर संबंधित विभाग को तुरंत मामले की जांच करने के निर्देश दिए है। किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
पेड़ों की जड़ें तक उखड़ी
मिट्टी चोरी के दौरान पटरी पर लगे हरे पेड़ों की जड़े तक उखड़ गई हैं। चारों तरफ से मिट्टी उठाई गई लेकिन विभाग को पता तक नहीं चला। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों की मिली भगत के चलते करोड़ों रुपये की मिट्टी चोरी की गई है।