फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Special revision begins at 912 polling stations

Karnal News: 912 मतदान केंद्रों पर विशेष पुनरीक्षण शुरू

Fri, 22 May 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 22 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Special revision begins at 912 polling stations
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य शुरू कर दिया है। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 912 मतदान केंद्र हैं। इनके लिए 912 बूथ स्तर अधिकारी (बूथ लेवल ऑफिसर) और 112 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें 24-पानीपत ग्रामीण में 270, 25-पानीपत शहर में 211, 26-इसराना (अनुसूचित जाति) में 199 तथा 27-समालखा में 232 मतदान केंद्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी अपात्र नाम का समावेश सूची में न हो। उपायुक्त ने बताया कि बूथ स्तर अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करेंगे और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सुधार, नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने क्षेत्र के बूथ स्तर अधिकारी से संपर्क कर मतदाता सूची में अपने विवरण की जांच अवश्य करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक सटीक और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed