फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sports culture will flourish only when common people join sports: Satyaveer

आम आदमी खेल से जुड़ेंगे, तभी निखरेगा खेल कल्चर : सत्यवीर

Thu, 23 Apr 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 23 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sports culture will flourish only when common people join sports: Satyaveer
जिला खेल अधिकारी सत्यवीर पोसवाल संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर पोसवाल का कहना है कि खेलों को आम आदमी से जोड़ना ही बेहतर खेल संस्कृति विकसित करने की सबसे बड़ी शर्त है। जब तक समाज के हर वर्ग की भागीदारी नहीं बढ़ेगी, तब तक खेलों में निरंतर सफलता हासिल करना मुश्किल रहेगा।
करनाल स्थानांतरित किए गए सत्यवीर पोसवाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय करीब 2500 बच्चे विभिन्न खेल नर्सरियों में रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सदा खेलों की पृष्ठभूमि रहा है, हमारी मिट्टी के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत को सर्वाधिक पदक दिलवाए हैं। ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए हमें खेल के क्षेत्र में एक पावर हाउस बनना होगा तभी उस सपने को हम पूरा कर पाएंगे। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें स्थानीय स्तर पर प्रतिभा खोज अभियान चलाने पड़ेंगे। जिन खिलाड़ियों में अद्भुत प्रतिभा है उन्हें खेल विभाग की खेल नर्सरियों में बेहतर प्रशिक्षण देकर ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से मिशन 2036 का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत भारत में ओलंपिक आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर अभी से टैलेंट सर्च अभियान चलाने होंगे। यदि योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जाए तो आने वाले वर्षों में जिले और प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed