सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sports nursery trials to be held today at Karna Stadium

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में आज होंगे खेल नर्सरी के ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sports nursery trials to be held today at Karna Stadium
कर्ण स्टेडियम
विज्ञापन
करनाल।
Trending Videos

सरकारी खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के लिए हरियाणा खेल विभाग की ओर से एक अप्रैल को खेल नर्सरी शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। खिलाड़ियों के ट्रायल सोमवार से कर्ण स्टेडियम में शुरू होंगे।
जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि सुबह 9 से शाम 5 बजे अलग-अलग खेलों के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। कर्ण स्टेडियम में कुल 30 कोच है, जिसके मुताबिक करीब 750 से 800 खिलाड़ी इस साल खेल नर्सरियों को हिस्सा बन सकते है। उन्होंने बताया कि हर एक कोच के पास करीब 25 खिलाड़ी होना अनिवार्य है। यदि 25 खिलाड़ी नहीं होते है तो खेल नर्सरी नहीं चल पाएगी, इसलिए ट्रायल देने आए खिलाड़ियों में से 25 खिलाड़ियों का चयन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेल विभाग हरियाणा के निर्देश अनुसार विभागीय प्रशिक्षकों को एक अप्रैल से खेल नर्सरी संचालन का करना है। हर एक खेल के लिए जिले के विभिन्न खेल स्टेडियमों में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए खिलाड़ी की आयु 8 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना एक अप्रैल, 2007 के बाद के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के समय खिलाड़ियों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र/मैट्रिक सर्टिफिकेट/पासपोर्ट की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो व परिवार पहचानपत्र की कॉपी साथ लाना अनिवार्य है।



क्रिकेट के हुड्डा स्टेडियम में
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में बॉक्सिंग, बास्केट बॉल, स्विमिंग, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, रेसलिंग, टेबल टेनिस, फुटबॉल, ताइक्वांडो, फेंसिंग, साइक्लिंग के लिए ट्रायल होंगे। क्रिकेट के लिए हुड्डा क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-9 में, हॉकी के लिए कैलाश हॉकी स्टेडियम, हैंडबॉल के लिए ऊंचा समाना स्टेडियम, कबड्डी के लिए जयसिंहपुरा, हैंडबॉल, कैनोइंग, वॉलीबॉल के लिए ग्रामीण खेल परिसर समाना बाहु में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed