{"_id":"69fe538e246604065d0f6f91","slug":"store-in-charge-asked-to-explain-when-power-supply-was-disrupted-karnal-news-c-18-knl1018-902017-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली आपूर्ति ठप होने पर स्टोर प्रभारी से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली आपूर्ति ठप होने पर स्टोर प्रभारी से जवाब तलब
विज्ञापन
वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल के जेनरेटर के न चलने पर नई बैटरी लगा कर उसे चालू करने का प्रयास क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रहने और जनरेटर न चल पाने के मामले में प्रशासन ने स्टोर प्रभारी से जवाब तलब किया है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद बैकअप के तौर पर जनरेटर भी समय पर शुरू नहीं हो सका था। इससे वार्डों, ओपीडी और अन्य जरूरी सेवाएं प्रभावित हुईं। मरीजों और उनके परिजन को गर्मी और अंधेरे के बीच काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
मामले को लेकर अस्पताल के पीएमओ डॉ. बलवान सिंह ने स्टोर प्रभारी से जवाब तलब किया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनरेटर जैसी अहम व्यवस्था में खामी को गंभीर चूक माना गया है।
विज्ञापन
पीएमओ डॉ. बलवान ने बताया कि जांच में सामने आया कि जनरेटर की बैटरी खराब होने के कारण जेनरेटर नहीं चल पाया। जिसके बाद नई बैटरी लगाकर उसे शुरू कराया गया था।
पीएमओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जनरेटर को दिन में कम से कम एक बार जरूर चलाकर देखा जाए, ताकि आपात स्थिति में कोई दिक्कत न आए। इसके साथ ही एक विस्तृत चेकलिस्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं जिसमें सभी जरूरी उपकरणों और व्यवस्थाओं की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी।
अमर उजाला ने मामले को शुक्रवार के अंक में ‘व्यवस्था का अंधेरा : जिला नागरिक अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में देखे मरीज’ शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था। इस पर पीएमओ डॉ. बलवान ने सख्ती दिखाते हुए यह कदम उठाया।
-- -
बिजली निगम को भी लिखा जाएगा पत्र
जिला नागरिक अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि अस्पताल अति संवेदनशील क्षेत्रों में आता है। ऐसे में यहां इतने लंबे कट लगने से मरीजों की परेशानी बढ़ती है और अस्पताल में अव्यवस्था होती है। इसको लेकर बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता को पत्र लिख निवेदन किया जाएगा कि अस्पताल के फीडर पर इतना लंबा कट न लगाया जाए।