फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strong winds dropped the mercury by one degree

Karnal News: तेज हवा से एक डिग्री गिरा पारा

Sun, 24 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 24 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Strong winds dropped the mercury by one degree
करनाल। ज्येष्ठ माह में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को सुबह हल्के बादल छाने और तेज हवा चलने से तापमान में कुछ कमी आई। दोपहर करबी 12 बजे आधे घंटे की आंधी के बाद करीब एक अंक तक पारा गिरा।
विज्ञापन

इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन दोपहर बाद धूप और तपिश ने लोगों के पसीने छुटाए। मौसम विभाग ने आगामी कई दिन तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं, साथ ही 27 मई तक लू का अलर्ट है। जिले में शनिवार को हवा की गति 23 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ जिससे तापमान में कमी आई लेकिन आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed